CO Anuj Chaudhary News: संभल के सीओ अनुज चौधरी लगातार अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. होली से पहले उनके 'जुमे की नमाज' वाले बयान पर काफी घमासन मचा था. CO चौधरी के बयान पर विपक्ष ने हमला बोला तो सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने असफर का खुलकर समर्थन किया. वहीं, बुधवार को पीस कमेटी की बैठक में भी CO अनुज चौधरी ने एक विस्फोटक बयान दिया, जिसकी अब चर्चा है.
ADVERTISEMENT
क्या कहा CO अनुज ने?
आपको बता दें कि पीस कमेटी की बैठक में CO चौधरी ने कहा, "अगर मेरा वक्तव्य इतना गलत था, तो उसे हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट में क्यों चैलेंज नहीं किया. मुझे सजा करवाते."
और क्या क्या कहा अनुज चौधरी ने?
- पीस कमेटी की बैठक में संभल के दबंग सीओ अनुज चौधरी ने ये भी कहा कि संभल हिंसा को लेकर अभी तक जितनी भी गिरफ्तारियों हुई हैं, उनके खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं. इसके बाद ही ये कार्रवाई की गई है. दरअसल पुलिस ने संभल हिंसा मामले में जिले की जामा मस्जिद के सदर एडवोकेट जफर अली को गिरफ्तार किया था. इसको लेकर संभल में तनाव बना हुआ था.
- संभल सीओ अनुज चौधरी ने पीस कमेटी की मीटिंग में कहा, पुलिस-प्रशासन का मकसद सिर्फ कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखना है. हम यहां किसी खास समुदाय के खिलाफ कार्रवाई करने नहीं आए हैं. हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि यहां शांति व्यवस्था बनी रहे और यहां कोई हिंसा-उपद्रव नहीं हो.
- वहीं, पीस कमेटी की बैठक में संभल सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि अगर आप ईद की सेवई खिलाना चाहते हैं तो आपको गुजिया भी खानी पड़ेगी.
होली-जुमा को लेकर दिया था बयान
बता दें कि हाल ही में होली-जुमा का एक ही दिन पड़ने पर संभल सीओ अनुज चौधरी का बयान सामने आया था, जिसपर खूब सियासत हुई थी. उन्होंने कहा था कि जुमे की नमाज साल में 52 बार आती है, लेकिन होली साल में सिर्फ एक बार मनाई जाती है. उन्होंने कहा था कि अगर किसी को होली के रंगों से परेशानी है या उन्हें लगता है कि रंग लगने से उनका मजहब प्रभावित होगा,तो बेहतर होगा कि वे उस दिन घर से बाहर न निकलें. बता दें कि उनके इस बयान पर खूब हंगामा हुआ था.
ADVERTISEMENT









