कौन हैं IPS संजीव सुमन जिन्हें देवरिया जिले के एसपी से हटाकर डीजीपी ऑफिस अटैच किया गया?

Who is IPS Sanjeev Suman:यूपी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए देवरिया एसपी संजीव सुमन को पद से हटाकर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है. उनकी जगह अभिजीत आर शंकर देवरिया के नए कप्तान बनाए गए हैं.

Who is IPS Sanjeev Suman

संतोष शर्मा

11 Apr 2026 (अपडेटेड: 11 Apr 2026, 06:54 PM)

follow google news

Who is IPS Sanjeev Suman: उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कई जिलों के कप्तान बदल दिए हैं. इस बदलाव में सबसे बड़ी कार्रवाई देवरिया के पुलिस अधीक्षक (SP) संजीव सुमन पर हुई है. SP संजीव सुमन को उनके पद से हटाकर डीजीपी ऑफिस से अटैच किया गया है.  उनकी जगह अब तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी अभिजीत आर शंकर देवरिया के नए पुलिस कप्तान होंगे.

यह भी पढ़ें...

अभिजीत आर शंकर बने देवरिया के नए कप्तान 

देवरिया की कमान अब अभिजीत आर शंकर के हाथों में होगी.इससे पहले वह अंबेडकरनगर जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. अपनी कार्यकुशलता और सख्त छवि के लिए पहचाने जाने वाले अभिजीत आर शंकर के सामने अब देवरिया जिले की चुनौतियों और अपराध नियंत्रण को ठीक करने की जिम्मेदारी होगी. वहीं अंबेडकरनगर जिले में भी नए एसपी की तैनाती की गई है. प्राची सिंह को अंबेडकरनगर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. अभिजीत आर शंकर के देवरिया जाने के बाद रिक्त हुए पद पर प्राची सिंह अब जिले की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगी.

कौन हैं IPS संजीव सुमन?

संजीव सुमन संजीव सुमन मूलरूप से बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले हैं. वे 2014 बैच के IPS अधिकारी हैं. उनके पिता का नाम महेश्वर तिवारी है. संजीव ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रूड़की से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है.इसके बाद संजीव ने प्राइवेट सेक्टर में नौकरी की. लेकिन बाद में सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी. शुरुआती अटेम्प्ट में वो असफल रहे, लेकिन आखिरकार उनका सेलेक्शन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में हो गया.