UP Weather Update: यूपी में 16 अगस्त के बाद मॉनसून को लेकर हुई ये भविष्यवाणी, ऐसा हो जाएगा अब मौसम

यूपी तक

• 06:10 PM • 15 Aug 2025

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. मौसम विभाग ने बताया है कि 16 अगस्त के साथ मॉनसून की स्थिति यूपी में कैसी रहेगी.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की रफ्तार पर फिलहाल ब्रेक लगने वाली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने मॉनसून को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों तक राज्य में भारी बारिश की संभावना बेहद कम है. लोगों को अब गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि बारिश की जगह सिर्फ कुछ स्थानों पर हल्की-फुल्की बौछारें ही पड़ेंगी.

यह भी पढ़ें...

यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में बने एक निम्न दबाव क्षेत्र के कारण आया है, जो दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट को पार कर गया है. इसके चलते मॉनसून की रेखा अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गई है.

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 16 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उन जिलों में एक या दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है जो उत्तराखंड की सीमा से लगे हैं. इसके अलावा, राज्य के बाकी हिस्सों में मॉनसून की सक्रियता सीमित ही रहेगी.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी के इन 22 जिलों में 48 घंटे मूसलाधार बारिश को लेकर येलो अलर्ट, 36 जिलों में होगा मेघगर्जन-वज्रपात