UP Weather Update: यूपी में 17 सितंबर को होगी जोरदार मॉनसूनी बारिश... इन 16 जिलों में ऑरेंज और 20+ में येलो अलर्ट जारी

यूपी तक

16 Sep 2025 (अपडेटेड: 16 Sep 2025, 06:58 PM)

UP Weather Update: यूपी में मॉनसून का हुआ शानदार कमबैक. 17 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में भारी और अधिक भारी बारिश का अलर्ट. देखें पूरी रिपोर्ट.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की विदाई से अगले कुछ दिन कई जिलों में जोरदार बारिश का आखिरी दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यह बारिश उन इलाकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जहां अभी तक सामान्य से कम बरसात हुई है. किसानों के साथ-साथ आम लोगों को भी गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिलने वाली है. 

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में है भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट (ऑरेंज अलर्ट)

17 सितंबर को प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर और इनके आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 

इन जिलों में है भारी बारिश की संभावना (येलो अलर्ट)

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रायबरेली, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और इनके आसपास के इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है. 

गरज-चमक के साथ हल्की बारिश

मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और इनके आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है.