UP Weather Update: यूपी में हैं 75 जिले... मौसम विभाग ने बताया 2 जून को इन 55 जनपदों में होगी झमाझम बारिश

यूपी तक

01 Jun 2026 (अपडेटेड: 01 Jun 2026, 06:40 PM)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के बांदा, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, बरेली और आगरा समेत 55 से अधिक जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज बारिश की संभावना. मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी, उमस और चिलचिलाती धूप से परेशान आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है. मौसम विभाग (IMD) ने सूबे के मौसम में एक बड़े और व्यापक बदलाव का पूर्वानुमान जारी किया है. आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादलों की आवाजाही के साथ ही प्रदेश के एक बहुत बड़े हिस्से में आंधी और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने की प्रबल संभावना बन रही है. इस मौसमी बदलाव से जहां एक तरफ तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को तपिश से निजात मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने (वज्रपात) को लेकर भी लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में बारिश का अपडेट जारी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, निम्नांकित क्षेत्रों और उनके आस-पास के इलाकों में मौसमी गतिविधियों का असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा. इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना अधिक है:

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, Lखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजानकारी (शाहजहांपुर), संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र.