UP Weather Update: यूपी में 14 जुलाई को आंधी-बारिश का कहर, जानें किन जिलों पर पड़ेगा मॉनसून का सबसे ज्यादा असर

यूपी तक

14 Jul 2025 (अपडेटेड: 14 Jul 2025, 12:09 AM)

UP Weather Update: यूपी में 14-15 जुलाई को मॉनसून का अलर्ट. सोनभद्र, वाराणसी समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, जबकि पूरे प्रदेश में गरज-चमक और वज्रपात का खतरा.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून का असर लगातार बना हुआ है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 जुलाई सुबह 8:30 बजे से 15 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही, लगभग पूरे प्रदेश में मेघगर्जन (बादलों की गर्जना) और वज्रपात (बिजली गिरने) का भी अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. 

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान:

मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 15 जुलाई के बीच सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी  एवं इनके आसपास के इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है. इन क्षेत्रों में जलभराव और यातायात संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. 

गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट इन जिलों में:

उत्तर प्रदेश का एक बड़ा हिस्सा मेघगर्जन और वज्रपात की चपेट में रहेगा. इनमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके शामिल हैं. लोगों से अपील की गई है कि वे बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहें.

ये भी पढ़ें: यूपी के जिन स्टूडेंट्स को 12वीं में मिले 80% या ज्यादा नंबर उनको मिल सकती है ये शानदार स्कॉलरशिप, जानें तरीका