UP Weather Update: यूपी में इस तारीख से फिर शुरू होगी बारिश… मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

UP Weather Update:उत्तर प्रदेश में 19 से 22 मार्च तक बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तापमान में बढ़ोत्तरी होगी. लेकिन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 19 मार्च से फिर बादल बरसेंगे.

UP Weather Update

यूपी तक

17 Mar 2026 (अपडेटेड: 17 Mar 2026, 08:42 AM)

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से जारी बारिश का सिलसिला थमते ही अब गर्मी बढ़ने लगी है.लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, प्रदेश में 19 मार्च से बारिश का एक और नया दौर शुरू होने जा रहा है.

यह भी पढ़ें...

अगले दो दिन बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तरी पंजाब और हरियाणा के पास बने मौसमी सिस्टम के कारण पिछले दो दिनों में तराई और मध्य उत्तर प्रदेश के इलाकों में जो बारिश और चमक-गरज हुई थी वह अब थम गई है. फिलहाल 18 मार्च तक कोई नया सिस्टम सक्रिय नहीं है जिसकी वजह से मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 2 से 4°C की बढ़ोत्तरी हो सकती है.

19 से 22 मार्च तक फिर होगी बारिश

गर्मी के बीच 19 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होगा. इसका असर सबसे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखेगा और 22 मार्च तक यह पूरे प्रदेश में फैल जाएगा. इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है. बारिश के इस नए दौर के कारण लोगों को गर्मी से फिर राहत मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार 19 से 22 मार्च के बीच होने वाली बारिश से दिन के अधिकतम तापमान में 5 से 7°C की बड़ी गिरावट आ सकती है. इससे तापमान एक बार फिर सामान्य या उससे भी नीचे पहुंच जाएगा.

इन जिलों में होगी बारिश

आने वाले दिनों में मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, हाथरस और कासगंज जैसे जिलों में बारिश होने की संभावना है.