अलीगढ़ में लव मैरिज के 3.5 साल बाद प्रेमी संग होटल रूम पहुंची पत्नी, पति ने गेट खुलवाया तो ये देख उसकी चीख निकल गई

शिवम सारस्वत

16 Mar 2026 (अपडेटेड: 16 Mar 2026, 12:48 PM)

UP News: यूपी के अलीगढ़ में एक पति होटल रूम में पुलिस को लेकर पहुंचा. उसे शक था कि अंदर उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ है. जानिए फिर इस मामले में क्या हुआ?

Aligarh News, Aligarh Hotel Incident, Aligarh Love Marriage Case, Husband Caught Wife With Lover, Aligarh Viral News, Husband Wife Dispute Aligarh, Hotel Room 302 Case, Aligarh Crime News, Uttar Pradesh News

UP News

Google CTA

UP News: अलीगढ़ के गुलावठी क्षेत्र के रहने वाले आकाश ने 3.5 साल पहले सुरभि (बदला हुआ नाम) नाम की युवती से लव मैरिज की थी. दोनों के बीच प्यार था तो दोनों ने अपने रिश्तों को अंजाम तक पहुंचाने की ठानी थी. शादी के बाद आकाश को लगा कि अब उसकी जिंदगी खुशहाल हो गई है. मगर आगे उसके साथ जो होने वाला था, उसकी कल्पना उसने कभी सपने में भी नहीं की थी. 

यह भी पढ़ें...

दरअसल महिला शादी के बाद भी अपने पूर्व प्रेमी मृदुल के संपर्क में थी. वह लगातार पूर्व प्रेमी से बात कर रही थी. बता दें क अब इस पूरी कहानी में जो हुआ है, उसने सभी को चौंका दिया है. आपको बता दें कि अब पति आकाश ने अपनी पत्नी को पूर्व प्रेमी के साथ होटल रूम में रंगे हाथ पकड़ा है. 

पति ने यूं पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा 

ये सनसनीखेज मामला अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक होटल से सामने आया है. शादी के बाद पति ने पत्नी को काफी समझाया कि वह अपने पूर्व प्रेमी के साथ संपर्क में नहीं रहे. मगर पत्नी लगातार पूर्व प्रेमी से फोन पर बात करती थी और संपर्क में रहती थी.

इसको लेकर पति-पत्नी में काफी विवाद रहने लगा था और आपस के रिश्ते में भी दरार पड़ चुकी थी. यहां तक की पत्नी ने पति के खिलाफ दहेज और मेंटेनेंस का केस भी दर्ज करवा दिया था. इसके बाद नवंबर 2025 से पत्नी मायके आ गई थी. दूसरी तरफ पति पत्नी पर पूरी नजर रखे हुए था. इसी बीच कल पति आकाश को पता चला कि उसकी पत्नी प्रेमी के साथ होटल रूम में गई है.

आगे क्या हुआ? 

ये बात जानकर पति भी होटल आ गया. इस दौरान उसने मौके पर पुलिस भी बुला ली. फिर पता चला कि दोनों होटल के कमरा नंबर-302 में हैं. फिर पति पुलिस के साथ होटल रूम में गया. इस दौरान पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को गलत अवस्था में रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई. फिलहाल ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है.