UP Weather Update: यूपी के इन 16 जिलों में आज बारिश के साथ गिरेंगे ओले भी...मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

UP Weather Update: यूपी के मऊ, गोरखपुर, बरेली और मुरादाबाद समेत 16 जिलों में आज ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट.50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं.

hailstorm Alert in up

यूपी तक

16 Mar 2026 (अपडेटेड: 16 Mar 2026, 10:18 AM)

follow google news

UP Weather Update: यूपी में गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच मौसम विभाग नया अपडेट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च को यूपी के करीब 40 जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है. वहीं 16 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना इन क्षेत्र में अधिक है. हालांकि17 और 18 मार्च से ही मौसम शुष्क होगा. बता दें कि रविवार को सुल्तानपुर सबसे गर्म जिला रहा. यहां पर अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में होगी ओलावृष्टि

मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल एवं आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है.

इन जिलों में होगी बारिश

आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है.

झोंकेदार हवा (गति 40-50 किमी/घंटा) की संभावना इन क्षेत्र में अधिक है 

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में.

झोंकेदार हवा (गति 30-40 किमी/घंटा) की संभावना इन क्षेत्र में अधिक है 

आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर एवं आसपास के इलाकों में.