कुलदीप यादव की शादी में रिंकू सिंह और MP प्रिया सरोज ने जमकर किया डांस, दोनों की केमिस्ट्री की हो रही चर्चा

यूपी तक

15 Mar 2026 (अपडेटेड: 15 Mar 2026, 05:42 PM)

Priya Saroj and Rinku Singh in Kuldeep Yadav Wedding:क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में सपा सांसद प्रिया सरोज और रिंकू सिंह के डांस ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका. बनारसी साड़ी में प्रिया और ब्लैक सूट में रिंकू सिंह ने लूटी लाइमलाइट.

Rinku Singh and Priya Saroj

Rinku Singh and Priya Saroj

Google CTA

Priya Saroj and Rinku Singh in Kuldeep Yadav Wedding:क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका की शादी में खेल से लेकर राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. लेकिन सारा अटेंशन क्रिकेट और पॉलिटिक्स की एक खास जोड़ी प्रिया सरोज और रिंकू सिंहने खींच लिया. डार्क ग्रीन बनारसी साड़ी में सजी प्रिया सरोज और ब्लैक ड्रेस में डैसिंग दिख रहे रिंकू सिंह ने शादी में जमकर डांस कर महफिल में गदर काटा. दोनों के डांस वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

प्रिया सरोज का खूबसूरत लुक

शादी के अलग-अलग कार्यक्रमों में प्रिया सरोज के लुक्स की खूब चर्चा हो रही है.शादी से एक दिन पहले वह ग्रे कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं तो मुख्य समारोह के लिए उन्होंने डार्क ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी चुनी. खुले बाल और डैंगल वाली इयरिंग्स के साथ उनका सिंपल एंड सोबर लुक उन्हें भीड़ में सबसे अलग बना रहा था.

रिंकू सिंह का डैशिंग अवतार और धमाकेदार डांस

भारतीय टीम के फिनिशर रिंकू सिंह नेहरू कॉलर वाले कोट में बेहद हैंडसम लग रहे थे. शादी में रिंकू ने अपने डांस मूव्स से सबको हैरान कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज एक साथ ताल से ताल मिलाते नजर आ रहे हैं. फैंस इन दोनों की बॉन्डिंग और मस्ती को देखकर कह रहे हैं कि अब उन्हें इस जोड़ी की शादी का बेसब्री से इंतजार है. कुलदीप यादव की बारात में रिंकू सिंह के अलावा युजवेंद्र चहल, तिलक वर्मा और मोहम्मद कैफ जैसे क्रिकेटर्स ने जमकर धमाल मचाया. वहीं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने भी शादी में शिरकत की और नए जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया.

प्रिया और रिंकू की बॉन्डिंग

गौरतलब है कि प्रिया सरोज और रिंकू सिंह पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में हैं. रिंकू के पिता के निधन के समय भी प्रिया सरोज उनके परिवार के लिए सबसे बड़ा सपोर्ट बनकर खड़ी रही थीं. कुलदीप और वंशिका के साथ भी इस जोड़ी की गहरी दोस्ती है जो शादी की तस्वीरों में साफ झलक रही है.