अलीगढ़ में युवती की नग्न हालत में मिली बॉडी, मुंह में ठूंसा हुआ था अंडरगारमेंट्स…फिर मिला शशि कपूर का शव तो ये पता चला

UP News: यूपी के अलीगढ़ में एक युवती की बॉडी मिली. जिस हालत में उसका शव मिला, उससे हड़कंप मच गया. फिर पुलिस को एक युवक का भी शव मिला तो पूरी कहानी सामने आई.

Aligarh, Aligarh News, Aligarh Crime, Aligarh Crime News, Aligarh Viral News, Aligarh Police, UP News, UP Crime, UP Crime News, UP Viral News, अलीगढ़, अलीगढ़ न्यूज, अलीगढ़ क्राइम, अलीगढ़ क्राइम न्यूज

UP News (प्रतीकात्मक फोटो)

अकरम खान

15 Mar 2026 (अपडेटेड: 15 Mar 2026, 01:10 PM)

follow google news

UP News: यूपी के अलीगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सनकी युवक ने जो कांड किया है, उसने सभी को हिला कर रख दिया है. यहां सनकी प्रेमी ने पहले प्रेमिका का रेप किया फिर उसकी हत्या कर डाली. इसके बाद युवक ट्रेन के सामने आ गया और अपनी जान दे दी.

यह भी पढ़ें...

मुंह में अंडरगारमेंट्स मिला 

ये पूरा मामला अकराबाद थाना इलाके के नगला पूसा गांव से सामने आया है. यहां पूसा गांव के खंडहर में एक युवती की नग्न हालत में लाश मिली थी. हैरानी की बात ये भी थी कि युवती के मुंह में अंडरगारमेंट्स ठूंसा हुआ था. युवती की इस हाल में लाश मिलने से हड़कंप मच गया था.

दूसरी तरफ पुलिस को सूचना मिली की एक शशि कपूर नाम के युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है. युवक ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दी थी. बता दें कि युवक शशि कपूर और मृतक युवती की अलग-अलग युवक-युवतियों से शादी होने वाली थी. इससे प्रेमी शशि कपूर भड़का हुआ था. 

मरने से पहले युवती के भाई को किया था फोन

बता दें कि युवक ने सुसाइड से पहले प्रेमिका के भाई को फोन भी किया था. इसमें युवक ने कहा था कि उसने लड़की के साथ कांड कर दिया है. इस दौरान उसने 12 सेकेंड का एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने ‘द एंड’ कहा.

पुलिस ने ये बताया

परिवार के अनुसार, यह पूरी घटना प्रेम संबंधों के कारण हुई है. लड़की की शादी होने वाली थी, लेकिन प्रेमी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. 

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए DSP कमलेश कुमार ने बताया, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.