संत कबीर नगर में नहर के पास मिली थी सुमन की लाश, पुलिस की 3 टीमों ने मिल बबलू चौहान को पकड़ा तो खुली पूरी कहानी

आलमगीर

16 Mar 2026 (अपडेटेड: 16 Mar 2026, 01:27 PM)

UP News: 11 मार्च के दिन यूपी के संत कबीर नगर जिले में एक युवती की लाश मिली थी. उसके पास में उसका बैग भी पड़ा हुआ था. अब पुलिस ने इस केस का सनसनीखेज खुलासा किया है.

Sant Kabir Nagar, Sant Kabir Nagar News, Sant Kabir Nagar Crime, Sant Kabir Nagar Police, UP News, UP Viral News, UP Crime News, संत कबीर नगर, संत कबीर नगर न्यूज, संत कबीर नगर क्राइम, संत कबीर नगर पुलिस

UP News

Google CTA

UP News: यूपी के संत कबीर नगर जिले की पुलिस ने एक युवती के ब्लाइंड मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा किया है. यहां 11 मार्च के दिन मोहद्दीनपुर के पास नहर की पुलिया के नीचे एक अज्ञात युवती का शव और एक बैग मिला था. पुलिस जांच में सामने आया था कि मृतका का नाम सुमन था और वह बस्ती जिले की रहने वाली थी. सुमन पिछले 2 सालों से आर्केस्ट्रा में नाचने और गाने का काम करती थी. होली के दिन वह खलीलाबाद जाने के लिए घर से निकली थी. मगर इसके बाद से वह गायब थी और परिवार उसे खोज रहा था.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि इस मामले की जांच के लिए एसपी ने 3 पुलिस टीमों का गठन किया था. अब पुलिस ने इस केस का खुलासा कर दिया है. अब पुलिस ने सुमन मर्डर केस में बबलू चौहान को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि बबलू ने ही युवती की हत्या की थी.

बबलू ने सुमन को क्यों मारा?

पूछताछ में आरोपी ने बताया, सुमन उसकी प्रेमिका थी और दोनों करीब 8 महीने से रिश्ते में थे. बबलू ने बताया कि वह सुमन के साथ शादी करना चाहता था. मगर सुमन अन्य लोगों से भी फोन पर बात करती थी. ये बात उसको पसंद नहीं थी.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया, इसी को लेकर वह सुमन से नाराज रहता था और उसने सुमन को मारने की योजना बना ली थी. 7 मार्च की सुबह सहजनवा से लौटते समय मोहद्दीनपुर नहर पुलिया के पास सुनसान जगह देखकर उसने सुमन का गला दबा दिया और उसे मार डाला. बता दें कि पुलिस ने आरोपी बबलू को अरेस्ट करके, उसे जेल भेज दिया है.