UP Weather Update: 22, 23, 24, 25 और 26 अगस्त को फिर तेज होगा मॉनसून... इन 30+ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

यूपी तक

• 03:36 PM • 20 Aug 2025

UP Weather Update: यूपी में 22 अगस्त के बाद मॉनसून की वापसी का अनुमान है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. देखें पूरी रिपोर्ट.

UP News, UP Weather Forecast, Monsoon in UP, Indian Meteorological Department, IMD Forecast, UP Weather News, Reliëf From Heat Waves in UP, Raining in Some Districts of UP, Heavy Rainfall in Noida and Ghaziabad

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की सुस्ती अब जल्द ही खत्म होने वाली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया है कि राज्य में 22 अगस्त से अगले पांच दिनों तक लगातार भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है. इस दौरान प्रदेश के एक बड़े हिस्से में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिलेगी. मौसम विभाग का कहना है कि 22 अगस्त के बाद बारिश का दायरा धीरे-धीरे बढ़ता जाएगा.

यह भी पढ़ें...

22 से 26 अगस्त तक इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में शामिल हैं. 

पूर्वी यूपी:

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही और जौनपुर.

पश्चिमी यूपी:

सहारनपुर, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर.

यह बारिश का दौर न सिर्फ तापमान को कम करेगा, बल्कि किसानों के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: 22 तारीख के बाद यूपी में मॉनसून की दमदार वापसी... इन 35+ जिलों में होगी झमाझम बारिश