UP Weather Update: यूपी में 2 अगस्त को मॉनसून अपने चरम पर... इन 10+ जिलों में होगा बारिश का तांडव

यूपी तक

• 01:59 PM • 01 Aug 2025

UP Weather Update: यूपी में 2 अगस्त को किन जिलों में झमाझम बारिश होगी इसकी पूरी लिस्ट सामने आ गई है. नीचे खबर में देखें कल कहां-कहां होगी बारिश?

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: मॉनसून ने सावन के महीने में उत्तर प्रदेश में अपना डेरा जमा लिया है. यानी अब हम कह सकते हैं कि मॉनसून यूपी में अपने चरम पर है. इस बीच मौसम विभाग ने 2 अगस्त को कैसा मौसम रहेगा, इसका ताजा अनुमान जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया है कि 2 अगस्त को मॉनसूनी बारिश का सीधा असर प्रदेश के पूर्वी और तराई इलाकों में देखने को मिलेगा. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 2 अगस्त की सुबह 08:30 बजे से लेकर 3 अगस्त की सुबह 08:30 बजे तक देवरिया, श्रावस्ती, बलरामपुर समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश होगी.

यह भी पढ़ें...

किन जिलों में होगी 2 अगस्त को बारिश?

मौसम विभाग ने बताया है कि 2 अगस्त को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी एवं इनके आसपास के इलाके में भारी बारिश होगी.

इन जिलों में है गरज-चमक और वज्रपात का खतरा

बारिश के साथ-साथ कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात (बिजली गिरने) का खतरा भी बना रहेगा. यह खतरा इन जिलों पर मंडरा रहा है उनमें गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर एवं इनके आसपास के इलाके शामिल हैं. 

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और बिजली कड़कने के समय खुले मैदानों, पेड़ों या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें. 

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में एक अगस्त को किन-किन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश उसका ताजा अपडेट सामने आया