लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में एक अगस्त को किन-किन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश उसका ताजा अपडेट सामने आया

UP Weather Update: मॉनसून ने उत्तर प्रदेश में अपना डेरा मजबूती से जमा लिया है और अगस्त महीने की शुरुआत भी जोरदार बारिश के साथ होने वाली है. IMD ने 1 अगस्त, 2025 के लिए जो ताजा पूर्वानुमान जारी किया है, वह बता रहा है कि प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होगी, जबकि गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा लगभग पूरे राज्य पर मंडरा रहा है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में इस वक्त मॉनसून अपने शबाब पर है. सूबे में मॉनसूनी बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखी जा रही है. यूपी के कई जिलों में हो रही बारिश की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है. इस बीच लोगों के मन में यह सवाल है कि आज यानी 1 अगस्त को यूपी के किन-किन जिलों में बारिश हो सकती है? तो आपको बता दें कि भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज राज्य के 20 जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, मौसम विभाग ने बताया है कि लगभग पूरे प्रदेश में वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.