लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 1 अगस्त को मॉनसून का डबल अटैक... उन 20 जिलों में होगी बारिश जहां नहीं हो रही थी

UP Weather Update: भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र में ताजा अपडेट जारी है. मौसम विभाग ने बताया है कि 1 अगत्स्य को सूबे के किन-किन जिलों में भारी बारिश होगी.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: मॉनसून ने उत्तर प्रदेश में अपना डेरा मजबूती से जमा लिया है और अगस्त महीने की शुरुआत भी जोरदार बारिश के साथ होने वाली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 1 अगस्त, 2025 के लिए जो ताजा पूर्वानुमान जारी किया है, वह बता रहा है कि प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होगी, जबकि गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा लगभग पूरे राज्य पर मंडरा रहा है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिले विशेष रूप से रेडार पर हैं, जहां आज मूसलाधार बारिश जनजीवन को प्रभावित कर सकती है. तैयार रहिए, क्योंकि आसमान से पानी बरसने को तैयार है और सावधानी ही आपका सबसे बड़ा हथियार है.