लेटेस्ट न्यूज़

सलेमपुर विधानसभा चुनाव 2027: क्या राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम बचा पाएंगी अपनी सीट?

Salempur Assembly Constituency 2027: देवरिया की सलेमपुर विधानसभा सीट पर 2027 की चुनावी जंग दिलचस्प होने वाली है. क्या राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम दोबारा जीतेंगी या सपा मारेगी बाजी? देखिए विस्तृत रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश की राजनीति में देवरिया जिले की सलेमपुर विधानसभा सीट काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है. 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर यहां राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. वर्तमान में यहां से विजय लक्ष्मी गौतम विधायक हैं, जो योगी सरकार में राज्य मंत्री भी हैं. इस सीट पर अब तक कांग्रेस 5 बार, बीजेपी और बीएसपी 3-3 बार, जबकि सपा 2 बार जीत दर्ज कर चुकी है.