लेटेस्ट न्यूज़

चर्चा में: सरकारी नौकरी छोड़ बने नेता, हर वक्त भिड़ने को तैयार... जानिए सनातन पांडे की कहानी

Sanatan Pandey Ballia MP: बलिया के सपा सांसद सनातन पांडे इन दिनों अपने कड़े तेवरों और लोकसभा में दिए बयान की वजह से चर्चा में हैं. जानिए कैसे एक बिजली विभाग का जेई बना पूर्वांचल का कद्दावर नेता.

ADVERTISEMENT

social share
google news

बलिया से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे इन दिनों लोकसभा में अपनी 'असंसदीय टिप्पणी' के कारण चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. पूर्वांचल में 'बाबा' के नाम से मशहूर सनातन पांडे का राजनीतिक सफर और उनका व्यवहार हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है. लोकसभा में सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने एक आपत्तिजनक शब्द (गाली) का इस्तेमाल कर दिया, जिसे बाद में कार्यवाही से हटा दिया गया.