सपा चीफ का पुतला फूंकते समय झुलसी थीं BJP विधायक अनुपमा जायसवाल, हाल जानने अचानक अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव
UP Political News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मेदांता अस्पताल जाकर झुलसीं भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल से मुलाकात की. अखिलेश ने कहा कि मानवीय संबंधों का महत्व राजनीति से ऊपर है.
ADVERTISEMENT

अस्पताल में भाजपा विधायक से अखिलेश यादव ने की मुलाकात
UP Political News: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बेहद सुखद तस्वीर सामने आई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने बहराइच से भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना. गौरतलब है कि अनुपमा जायसवाल उसी प्रदर्शन के दौरान झुलस गई थीं, जो अखिलेश यादव और राहुल गांधी के विरोध में आयोजित किया गया था.