CAPF के साथ ऐसा क्या करने पहुंचे थे IPS अजय पाल शर्मा की TMC उम्मीदवार जहांगीर खान की मौजूदगी में मच गया हंगामा?
IPS Ajay Pal Sharma News: बंगाल चुनाव में फलता विधानसभा के ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा ने CAPF के साथ चलाया तलाशी अभियान. टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के समर्थकों ने किया भारी विरोध और नारेबाजी.
ADVERTISEMENT

तस्वीर में टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान और IPS अजय पाल शर्मा
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से ठीक पहले फलता विधानसभा क्षेत्र एक बैटलफील्ड में तब्दील हो गया है. उत्तर प्रदेश के चर्चित आईपीएस अधिकारी और चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा ने जब मंगलवार को भारी सुरक्षा बल के साथ टीएमसी के गढ़ में कदम रखा, तो स्थिति विस्फोटक हो गई. जुबानी जंग अब सीधी भिड़ंत में बदल चुकी है और फलता की सड़कों पर भारी नारेबाजी और हंगामे का दौर शुरू हो गया है.