Mathura Crime News हत्या के प्रयास और बलवे में वांछित 9 अभियुक्त गिरफ्तार, जमीन के टुकड़े के लिए आमने-सामने आए थे दो पक्ष
Mathura News: थाना बरसाना क्षेत्र के गांव ढभाला में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 9 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
ADVERTISEMENT

UP News
Mathura Barsana Land Dispute Violence 9 Accused Arrested Attempt to Murder Riot Case: थाना बरसाना क्षेत्र के गांव ढभाला में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 9 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को गांव ढभाला से देर रात दबिश देकर पकड़ा गया. पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट, गाली-गलौज और सार्वजनिक शांति भंग करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.