शाहजहांपुर में बारातियों की गुंडागर्दी... पुलिस वालों को दौड़ाकर पीटा-वर्दी फाड़ी, वीडियो आया सामने
ADVERTISEMENT
शाहजहांपुर के मदनापुर में बारात के दौरान बारातियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ी गई और उन्हें पीटा गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 को हिरासत में लिया है.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. मदनापुर थाना क्षेत्र में एक बारात के दौरान मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि बारातियों ने खाकी का खौफ भुलाकर पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया. इस हिंसक झड़प में पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और उनकी वर्दी तक फाड़ दी गई.
