UPTak Baithak Logo

यूपी कैडर के IAS रिंकू सिंह राही का बड़ा फैसला, तकनीकी इस्तीफा लिया वापस, जानें पूरी कहानी

ADVERTISEMENT

यूपी के चर्चित आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. काम न मिलने की शिकायत के बाद उन्होंने 26 मार्च को इस्तीफा भेजा था.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के चर्चित और 2023 बैच के IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपने 'तकनीकी इस्तीफे' को वापस ले लिया है. लगभग एक महीने पहले उनके इस्तीफे की खबर ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी थी. रिंकू राही ने उस वक्त दावा किया था कि उन्हें उनकी योग्यता और पद के अनुरूप काम नहीं मिल रहा है, जिससे निराश होकर उन्होंने सेवा छोड़ने का फैसला किया था.