TMC ऑफिस के बाहर थे जहांगीर खान और सैकड़ों कार्यकर्ता, तभी वहां से निकला IPS अजय शर्मा का काफिला, लगे ये नारे और मचा बवाल
IPS Ajay Pal Sharma News: पश्चिम बंगाल के फलता में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा का घेराव किया. 'सिंघम' आईपीएस और जहांगीर खान के बीच जारी जुबानी जंग अब सड़कों पर बवाल में तब्दील हो गई है.
ADVERTISEMENT

जहांगीर खान के सामने निकला IPS अजय शर्मा का काफिला, खूब मचा बवाल
IPS Ajay Pal Sharma News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले फलता विधानसभा क्षेत्र में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है. उत्तर प्रदेश के चर्चित IPS और चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा और TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के बीच चल रही जुबानी जंग अब सड़क पर उतर आई है. मंगलवार को फलता में उस वक्त भारी हंगामा हो गया जब अजय पाल शर्मा का काफिला टीएमसी कार्यालय के सामने से गुजरा.