लेटेस्ट न्यूज़

बागपत की ये कहानी रूला देगी...एक भाई सेना में हुआ भर्ती तो दूसरा हो गया शहीद

ADVERTISEMENT

यह कहानी बागपत के लूमगा गांव के दो भाइयों की है जहां बड़े बेटे की पुलिस में नियुक्ति और छोटे बेटे की सेना में शहादत ने परिवार को गहरा झटका दिया. परिवार और क्षेत्र के लोगों ने शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि दी। सरकार से शहीद दर्जा और पेंशन की मांग की गई.

social share
Google CTA

बागपत के लूमगा गांव में दो भाइयों की कहानी है जहां बड़ा बेटा मोहित चौहान उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुआ और छोटे बेटे सोहित चौहान ने भारतीय सेना की अग्निवीर यूनिट में सेवा की. सोहित ने गरीबी को मात देते हुए सेना की वर्दी पहनी. लेकिन अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान पेड़ गिरने से उनकी मृत्यु हो गई. इस घटना ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दी. एक तरफ बड़े भाई की नौकरी की खुशी थी तो दूसरी तरफ छोटे भाई की शहादत का गम. यह कहानी हमारे जवानों की सेवा और उनके परिवारों के बलिदान को दर्शाती है.