Amethi Panchayat News पंचायतों का कार्यकाल 1 वर्ष बढ़ाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे प्रधान, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Amethi News: पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने से पहले ग्राम प्रधानों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है.
ADVERTISEMENT

UP News
Amethi Pradhan Protest Panchayat Term Extension Demand Administrator System Opposition: पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने से पहले ग्राम प्रधानों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है. मंगलवार को प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान कलेक्ट्रेट पहुंचे और पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग उठाई. प्रधानों ने जिलाधिकारी संजय चौहान को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा है. साथ ही गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह को भी पत्र भेजकर अपनी मांगों से अवगत कराया गया.