अजय पाल शर्मा VS जहांगीर खान... यूपी के IPS अधिकारी की चेतावनी के बाद TMC उम्मीदवार ने क्या दी धमकी, मामला कहां तक पहंचा?
IPS Ajay Pal Sharma News: बंगाल चुनाव में ऑब्जर्वर IPS अजय पाल शर्मा की चेतावनी पर TMC प्रत्याशी जहांगीर खान का 'खेला' वाला पलटवार. अखिलेश यादव ने IPS को बताया 'एजेंटों का एजेंट'. क्या है पूरा विवाद.
ADVERTISEMENT

IPS Ajay Pal Sharma News: बंगाल चुनाव के बीच इस वक्त दो नामों की खूब चर्चा है. एक नाम अजय पाल शर्मा का है तो दूसरा जहांगीर खान का. अजय पाल शर्मा यूपी कैडर के साल 2011 बैच के IPS अधिकारी हैं. वहीं, बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC ने जहांगीर खान को अपना प्रत्याशी बनाया है. अब आपके मन में सवाल आएगा कि आखिर दोनों के बीच विवाद की जड़ क्या है? दरअसल, सोमवार को IPS अजय पाल शर्मा का एक वीडियो सामने आया. इस वीडियो में उन्होंने जहांगीर खान को गड़बड़ी करने पर देख लेने की चेतावनी दी. इसके बाद जहांगीर का इसपर रिएक्शन सामने आया और उन्होंने कहा कि खेला उन्होंने शुरू किया है, लेकिन खत्म हम करेंगे. दोनों के इन विस्फोटक बयानों के बाद राजनीति भी तेज हो गई है. इस मसले पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने बिना नाम लेते हुए अजय पाल शर्मा पर तीख हमला बोला है.