लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Ganga expressway stunt रायबरेली में गंगा एक्सप्रेस-वे बना 'स्टंट का अखाड़ा', ई-रिक्शा की छत पर बैठकर रीलबाजी

Raebareli Viral Video: रायबरेली जनपद एक ई-रिक्शा पर सवार होकर कुछ युवकों ने यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं.

ADVERTISEMENT

Raebareli,Raebareli news, Raebareli viral video, ganga expressway stunt Raebareli,e rickshaw stunt video
UP News
social share
google news

Raebareli News: रफ्तार के लिए बने गंगा एक्सप्रेस-वे पर इन दिनों सफर कम और 'खतरों के खिलाड़ी' ज्यादा नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने और चंद 'लाइक्स' बटोरने की चाहत में युवा अपनी जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला रायबरेली जनपद के ऐहार इलाके का है, जहां एक ई-रिक्शा पर सवार होकर कुछ युवकों ने यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं.