लेटेस्ट न्यूज़

FIR हो गई दर्ज... हरदोई में छात्र की मां को 'यू शटआप' कहने वाली प्रिंसिपल ने अब कहा- सॉरी, ये सब बातें भी सामने आईं

Hardoi News: हरदोई के सनबीम पब्लिक स्कूल में अभिभावक से गाली-गलौज के बाद प्रिंसिपल पर एफआईआर दर्ज. एबीवीपी के प्रदर्शन के बाद बीएसए ने स्कूल की मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की.

ADVERTISEMENT

Hardoi News
Hardoi News
social share
google news

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक स्कूल की प्रिंसिपल द्वारा अभिभावक के साथ बदसलूकी और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का मामला अब तूल पकड़ चुका है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने सनबीम पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ममता मिश्रा और प्रबंधक के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. इस घटना ने शहर के शैक्षणिक माहौल में हड़कंप मचा दिया है.