लेटेस्ट न्यूज़

Mathura Labour Protest मथुरा में स्वीटी सुपारी फैक्ट्री के बाहर श्रमिकों का धरना, वेतन भेदभाव, बोनस गड़बड़ी और उत्पीड़न के आरोप

Mathura Workers Protest Sweeti Supari Factory Wage Discrimination Bonus Issue: मथुरा गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित स्वीटी सुपारी फैक्ट्री के बाहर मंगलवार को श्रमिकों का आक्रोश खुलकर सामने आया.

ADVERTISEMENT

mathura news, labour protest up, factory workers protest, wage discrimination india, bonus issue workers, up labour news
UP News
social share
google news

Mathura Labour Protest: मथुरा गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित स्वीटी सुपारी फैक्ट्री के बाहर मंगलवार को श्रमिकों का आक्रोश खुलकर सामने आया. फैक्ट्री प्रबंधन पर उत्पीड़न, वेतन में भेदभाव और बोनस में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में श्रमिक धरने पर बैठ गए. महिला श्रमिकों की भी बड़ी भागीदारी रही. कर्मचारियों ने फैक्ट्री गेट के बाहर फर्श बिछाकर प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा.