लेटेस्ट न्यूज़

5 लाख का चेक सौंपने के बाद सपा डेलिगेशन ने पूछा- आप अखिलेश यादव से मिलना चाहते हैं? निशा विश्वकर्मा के माता-पिता ने दिया ये जवाब

गाजीपुर के निशा विश्वकर्मा मामले में सपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर 5 लाख की मदद दी. अखिलेश यादव ने इसे वर्चस्ववाद के खिलाफ PDA का साझा संघर्ष बताया.

ADVERTISEMENT

निश्वा विश्वकर्मा के परिजनों को सपा डेलिगेशन ने दिया 5 लाख का चेक
निश्वा विश्वकर्मा के परिजनों को सपा डेलिगेशन ने दिया 5 लाख का चेक
social share
google news

गाजीपुर के चर्चित कटरिया कांड को लेकर सियासत तेज है. इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के एक डेलिगेशन ने मृतका निशा विश्वकर्मा के पीड़ित माता-पिता से मुलाकात की. इस दौरान सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और सहायता राशि के रूप में 5 लाख रुपये का चेक सौंपा.