'मोनालिसा' की शादी पर बवाल, कौन है बागपत का फरमान? लड़के के पिता ने कही अब ये बड़ी बात
UP News: आज का यूपी में देखें महाकुंभ फेम मोनालिसा और बागपत के फरमान की शादी पर लव जिहाद का विवाद. साथ ही, अंसारी परिवार को मिली बड़ी राहत, मुक्त होंगी 23 दुकानें.
ADVERTISEMENT

Monalisa and Farman
यूपी Tak का खास शो आज का यूपी राज्य की राजनीतिक, सामाजिक और चर्चित खबरों का एक सटीक विश्लेषण पेश करता है. आज के अंक की तीन बड़ी खबरों में सबसे पहले बात करेंगे प्रयागराज महाकुंभ से रातों-रात मशहूर हुई 'मोनालिसा' और उनके पति फरमान की, जिनकी केरल में हुई शादी पर अब लव जिहाद के आरोप लग रहे हैं. इस विवाद का सीधा कनेक्शन यूपी के बागपत से जुड़ रहा है. दूसरी अहम खबर अंसारी परिवार से जुड़ी है, जहां मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई को अदालत से बड़ी राहत मिली है और उनकी जब्त की गई 23 दुकानें मुक्त करने के आदेश दिए गए हैं. तीसरी बड़ी खबर में हम अफजाल अंसारी के उस दावे का विश्लेषण करेंगे जिसमें उन्होंने अपनी हर एक इंच जमीन वापस लेने की बात कही थी.