UP Weather Update: यूपी में 19 अगस्त को मॉनसून रहेगा एक्टिव, इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

UP Weather Update: यूपी में 19 अगस्त को मॉनसून का अटैक. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. देखें पूरी रिपोर्ट.

UP Monsoon News, UP Monsoon Update, UP Weather Update, UP Weather, Today Weather, UP IMD Update, IMD Update, UP Weather news, Rain in up, यूपी का मौसम, यूपी मौसम, यूपी में बारिश, आईएमडी अपडेट, मॉनसून, मानसून, यूपी न्यूज

UP Weather Update

यूपी तक

• 06:19 PM • 18 Aug 2025

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून का रुख एक बार फिर बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने कल यानी 19 अगस्त के लिए राज्य में बारिश का नया पूर्वानुमान जारी किया है। इस पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित रहें और वज्रपात की घटनाओं से बचने के लिए एहतियात बरतें।

यह भी पढ़ें...

19 अगस्त के लिए बारिश का पूर्वानुमान

भारी वर्षा होने की संभावना:

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद के आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. 

मेघगर्जन/वज्रपात होने की संभावना:

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और संभल के आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. 

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में 20 अगस्त के बाद मॉनसून को लेकर जताया गया ये अनुमान, ऐसा हो जाएगा फिर मौसम