लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 20 अगस्त के बाद मॉनसून को लेकर जताया गया ये अनुमान, ऐसा हो जाएगा फिर मौसम

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. मौसम विभाग ने बताया है कि 20 अगस्त के साथ मॉनसून की स्थिति यूपी में कैसी रहेगी.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की रफ्तार फिलहाल थम सी गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने मॉनसून को लेकर एक नया प्रेस नोट जारी किया है. इस प्रेस नोट के अनुसार, राज्य में अगले 2 से 3 दिनों तक किसी भी प्रभावी बारिश की संभावना नहीं है. इसका मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र हैं, जिनकी वजह से मॉनसून की रेखा अपनी सामान्य स्थिति से काफी दक्षिण में खिसक गई है.