UP Weather Update: यूपी में मॉनसून की हुई दमदार वापसी... 24 जुलाई को इन जिलों में होगी गजब बारिश, यहां देखें तजा अपडेट

यूपी तक

23 Jul 2025 (अपडेटेड: 23 Jul 2025, 07:45 PM)

UP Weather Update: मौसम विभाग ने फिर एक बार बड़ा अपडेट दिया है. इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि कल यानी 24 जुलाई किन-किन जिलों बारिश होगी. देखें ताजा अपडेट.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: मौसम विभाग ने 24 जुलाई के लिए उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी जारी की है. प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता के कारण कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जबकि एक बड़े क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी अनुमान लगाया है. IMD ने लोगों को सलाह दी है कि वे खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें, खासकर यदि वे घर से बाहर निकल रहे हों.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में है भारी वर्षा की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, भारी बारिश मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों को प्रभावित कर सकती है. जिन जिलों और उनके आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, उनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, और मुरादाबाद शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में मॉनसून को लेकर आया बिग अपडेट, अब इस तारीख से फिर शुरू होगी भयंकर बारिश

मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट

इसके अलावा, एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है. यह चेतावनी सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, और बदायूं तथा इनके आसपास के इलाकों के लिए जारी की गई है.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: भयंकर बारिश को लेकर यूपी के इन जिलों में रेड अलर्ट जारी, यहां देखिए ताजा अपडेट