Monsoon Rain: यूपी में मॉनसून भाग रहा तेज स्पीड से… आज इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ

यूपी तक

• 06:00 AM • 06 Jul 2026

Monsoon Rain: उत्तर प्रदेश में आज यानी 6 जुलाई को मॉनसून का असर तेज रहेगा. लखनऊ समेत 50 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

Monsoon Rain: उत्तर प्रदेश में मॉनसून का मिजाज लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है. भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे यूपी वासियों को जहां एक तरफ झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी है. वहीं दूसरी तरफ मौसम का यह बदला रूप आफत भी बन सकता है. मौसम विभाग ने 6 जुलाई के मौसम को लेकर एक ताजा और बड़ा अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग के मुताबिक, 6 जुलाई को उत्तर प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा. इसके साथ ही कई जिलों में मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी हाई अलर्ट है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में होगी जमकर बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार, 6 जुलाई को राज्य के विभिन्न अंचलों में बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना काफी अधिक है. मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है उनमें लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गौतम बुद्ध नगर, गाजीबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बरेली और पीलीभीत जैसे जिले शामिल हैं.

बारिश से कई शहरों में जलभराव

यूपी में लगातार हो रही मॉनसूनी बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों और रिहायशी इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है. ऐसे में आम जनता और कामकाजी लोगों के लिए मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने कुछ जरूरी गाइडलाइंस जारी की हैं.

अगर आप 6 जुलाई को अपने दफ्तर, कॉलेज या किसी जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं तो अपने साथ छाता या रेनकोट ले जाना बिल्कुल न भूलें.

जलभराव के कारण कई रूटों पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है. इसलिए सफर शुरू करने से पहले रास्तों की सही स्थिति और रूट डायवर्जन की जानकारी जरूर ले लें.

मौसम के पल-पल बदलते मिजाज और प्रशासनिक चेतावनियों पर पैनी नजर बनाए रखें. खराब मौसम या आकाशीय बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर सुरक्षित स्थानों पर शरण लें. आपकी थोड़ी सी सावधानी आपको किसी भी बड़े हादसे या परेशानी से बचा सकती है.