Monsoon Rain: यूपी में मॉनसून ने पकड़ी तेज रफ्तार… कल इन जिलों में होगी धुआंधार बारिश

यूपी तक

• 05:05 PM • 05 Jul 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 6 जुलाई को मौसम विभाग ने भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है. लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है. जानिए किन जिलों के लिए चेतावनी और लोगों-किसानों के लिए जरूरी सलाह.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने 6 जुलाई 2026 के लिए राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग ने आम जनमानस को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. आइए जानते हैं कि इस दौरान उत्तर प्रदेश के किन-किन जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में होगी जमकर बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 6 जुलाई को उत्तर प्रदेश के कई जिलों बारिश के साथ-साथ मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना काफी अधिक है. इनमें लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गौतम बुद्ध नगर, गाजीबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बरेली और पीलीभीत जैसे जिले शामिल हैं.

आम जनजीवन और किसानों के लिए जरूरी सलाह

भारी बारिश और बिजली कड़कने के दौरान मौसम विभाग ने आम लोगों और विशेषकर किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

आम जनता के लिए: बिजली कड़कने के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग कर दें. सुरक्षित पक्के मकानों में आश्रय लें और पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे खड़े होने से बचें.

किसानों के लिए: मक्का, धान, गन्ना और खरीफ फसलों के खेतों में जलभराव न होने दें और अतिरिक्त पानी की निकासी की उचित व्यवस्था तुरंत करें. तेज हवा या बिजली चमकने के दौरान कृषि कार्यों को कुछ समय के लिए रोक दें.