UP Weather Update: यूपी में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन 20 जिलों में बरसेंगे बादल

यूपी तक

• 02:40 PM • 06 Jul 2024

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून के दस्तक देने के बाद से ही प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो सूबे में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा

UP Weather News

UP Weather News

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून के दस्तक देने के बाद से ही प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो सूबे में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा. इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 6 जुलाई को प्रदेश के 20 से अधिक शहरों में भारी बारिश के आसार हैं. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें...

किन जिलों के लिए जारी किया गया है अलर्ट?

 

बता दें कि IMD ने देवरिया, गोरखपुर, एसके नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में बहुत भारी बारिश के आसार हैं. जबकि सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, लखनऊ, अयोध्या, अंबेडकरनगर, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, औरैया, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन व आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

 

 

मौसम वैज्ञानिकों ने क्या बताया?

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, समुद्र तल पर मॉनसून टर्फ अपनी सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण की ओर से होते हुए जैसलमेर से सीकर, उरई, चुर्क, डाल्टनगंज, पुरूलिया एवं कोंटाई होते हुए उत्तर‐पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है. इसके अतिरिक्त पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं दक्षिणी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने दो अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव है. प्रदेश में जारी सक्रिय मॉनसून की परिस्थितयों के कारण 2-3 दिनों के दौरान प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं भारी बारिश के आसार हैं.