UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज में आज बदलाव देखने को मिलेगा. भारी बारिश के बाद आज मौसम के थोड़ा साफ रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक आज राज्य में बारिश कम होगी. तो वहीं पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी.
ADVERTISEMENT
पश्चिमी यूपी में मौसम का हाल
आईएमडी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मॉनसून में बदलाव देखने को मिलेगा. पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही पूरे इलाके में बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
पश्चिमी यूपी में इन जिलों में बारिश की संभावना
आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इन स्थानों पर बारिश हो सकती हैं. इनमें मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा (गौतमबुद्ध नगर), हापुड़, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, कानपुर नगर, कन्नौज, झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.
पूर्वी यूपी में बारिश की स्थिति
पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज पश्चिमी यूपी के मुकाबले बारिश की स्थिति थोड़ी बेहतर हो सकती है. अनुमान है कि 8 अगस्त को पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती हैं. राहत की बात यह है कि पूर्वी यूपी में आज के लिए बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है.
पूर्वी यूपी में यहां बरस सकते हैं बादल
पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज इन जगहों पर बौछारें पड़ने की संभावना है. इसमें लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर और आसपास के जिले शामिल हैं.
दिन के तापमान में होगी बढ़ोतरी
बारिश रुकने के साथ ही आज राज्य में गर्मी और उमस बढ़ सकती है. आईएमडी के मुताबिक, अगले दो दिनों तक दिन में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. हालांकि दो दिन बाद यह तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है. जानकारी के मुताबिक रात के न्यूनतम तापमान में किसी भी बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है
बीते 24 घंटों में कहां बरसा पानी
पिछले 24 घंटों के आंकड़ों को देखें, तो पश्चिमी यूपी में जमकर बादल बरसे हैं. इस दौरान संभल जिले के गुन्नौर में सबसे ज्यादा 13 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा बुलंदशहर के नरौरा में 11 सेमी, हमीरपुर के राठ और जालौन के कालपी में 9-9 सेमी बारिश हुई. वहीं बागपत के खेकड़ा और फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में 8-8 सेमी तथा महोबा के चरखारी, मुजफ्फरनगर के जानसठ और फर्रुखाबाद के कायमगंज व फतेहगढ़ में 7-7 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई.
ADVERTISEMENT











