UP Weather: यूपी में कल मौसम में होगा बड़ा बदलाव, इन 50+ जिलों में जमकर होगी बारिश!

यूपी तक

07 Aug 2026 (अपडेटेड: 07 Aug 2026, 06:15 PM)

उत्तर प्रदेश में 8 अगस्त को भी मौसम सुहाना बना रहेगा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

UP Tak
Google CTA

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में 8 अगस्त को भी मौसम पूरी तरह बदला हुआ रहेगा. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

यह भी पढ़ें...

हालांकि, आज पूरे प्रदेश के लिए किसी भी तरह की भारी बारिश की आधिकारिक चेतावनी जारी नहीं की गई है. बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर होने वाली बारिश लोगों को गर्मी से राहत देती रहेगी.

पश्चिमी यूपी में इन जिलों में बारिश की संभावना

आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इनमें मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा (गौतमबुद्ध नगर), हापुड़, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, कानपुर नगर, कन्नौज, झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

पूर्वी यूपी में यहां बरस सकते हैं बादल

पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इसमें लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर और आसपास के जिले शामिल हैं.

इन जिलों पर रखें थोड़ा ज्यादा ध्यान

आईएमडी के जिला-स्तरीय पूर्वानुमान के अनुसार सोनभद्र और चंदौली के आसपास के क्षेत्र मौसम के लिहाज से अपेक्षाकृत अधिक सक्रिय रह सकते हैं. यहां गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है, इसलिए लोगों को खुले स्थानों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

आज भारी बारिश का अलर्ट नहीं

8 अगस्त के लिए पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, दोनों ही हिस्सों में भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि गरज-चमक और स्थानीय बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी.

तापमान में क्या होगा बदलाव?

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.