UP Weather: ठंड से ठिठुरा यूपी! 6-8 डिग्री तापमान दर्ज, जानें आगे कैसे रहेगा सर्दी का हाल

UP Weather News: उत्तर प्रदेश इस समय दिसंबर की ठंड से ठिठुर रहा है. कोहरे के चलते आवागमन मुश्किल हो गया है. सुबह और रात…

UP Tak

समर्थ श्रीवास्तव

29 Dec 2022 (अपडेटेड: 14 Feb 2023, 08:57 AM)

follow google news

UP Weather News: उत्तर प्रदेश इस समय दिसंबर की ठंड से ठिठुर रहा है. कोहरे के चलते आवागमन मुश्किल हो गया है. सुबह और रात में कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है. तापमान में भी गिरावट लगातार जारी है. इसका असर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें...

राजधानी लखनऊ में भारी कोहरे से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मगर अभी ठंड से राहत नहीं मिलने जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 2 दिनों में तापमान में ओर गिरावट दर्ज की जा सकती है.

मौसम विभाग ने जताया ये अंदेशा

मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल उत्तर भारत को ठंड से राहत नहीं मिलने जा रही है. उत्तर प्रदेश में आने वाले 1 हफ्ते में घना कोहरा रहने का आसार है. घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी काफी कम हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में आने वाले 1 हफ्ते में घना कोहरा रहने के आसार हैं. इसी के साथ सर्द हवाओं का दौर भी जारी रहेगा. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में लखनऊ समेत कई जिलों में 6 से 8 डिग्री न्यूतम तापमान तक दर्ज किया गया है. अधिकतम तामपान 17 से 20 के बीच दर्ज किया जा रहा है.

जानकारी के लिए बता दें कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में ठंड का असर सबसे ज्यादा है. पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिले गलन भरी ठंड से जूझ रहे हैं. भारी ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों के स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं.

UP Weather Update: अगले 2 दिन और ठंड बढ़ने का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट