UP Weather News: यूपी में इस डेट के बाद कुछ इलाकों में हो सकती है बारिश, जानें ताजा अपडेट

यूपी तक

17 Jan 2023 (अपडेटेड: 14 Feb 2023, 08:57 AM)

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश में मौसम 20 जनवरी से नए तेवर दिखा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20 से 24…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश में मौसम 20 जनवरी से नए तेवर दिखा सकता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20 से 24 जनवरी के बीच प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं.

ये बारिश धीमी ही होगी या कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है.

इस दौरान कोहरा जरूर बढ़ सकता है, पर ठंड बहुत ज्यादा नहीं सताएगी.

मौसम विभाग में अनुमान के मुताबिक, 19 जनवरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने के बाद मौसम में बदलाव की उम्मीद की जा रही है.

गुरुवार से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर बनने के बाद बारिश की संभावना भी जताई गई है.

बुधवार यानी 18 जनवरी तक तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है.

uptak.in पर अन्य खबरें यहां पढ़ें