UP Weather Updates : यूपी में अलगे हफ्ते बदलेगा मौसम, इन जिलों में खुलकर बरसेंगे बादल, IMD का आया बड़ा अपडेट

UP Weather Updates Rain IMD Alert : सावन के आते ही पूरे उत्तर प्रदेश में मॉनसून मेहरबान हो गया है.  यूपी में एक बार फिर मॉनसून के एक्टिव होने के बाद कई जिलों में दो दिनों तक झमाझम बारिश के आसार जताए जा रहे. 

Weather Update

यूपी तक

• 01:35 PM • 28 Jul 2024

follow google news

UP Weather Updates Rain IMD Alert : सावन के आते ही पूरे उत्तर प्रदेश में मॉनसून मेहरबान हो गया है.  यूपी में एक बार फिर मॉनसून के एक्टिव होने के बाद कई जिलों में दो दिनों तक झमाझम बारिश के आसार जताए जा रहे. झमाझम बारिश हुई जबकि कुछ इलाकों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं. शनिवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में तेज बारिश हुई जबकि कहीं-कहीं हल्के बादल भी छाए रहे. मौसम विभाग की माने तो मॉनसून एक्टिव होने के बाद लखनऊ समेत यूपी के 42 जिलों में आने वाले हफ्ते में भारी बारिश के आसार हैं. IMD ने 30 से 1 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. 

यह भी पढ़ें...

बता दें कि प्रदेश में एक बार फिर मानसून एक्टिव होने के बाद प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान है. चिपचिपी गर्मी और भीषण उमस से बेहाल मध्य और पूर्वी यूपी के लोगों को जल्द राहत मिलेगी. लखनऊ समेत 42 जिलों में रविवार से माध्यम से भारी वर्षा की पूर्वानुमान हैं.

अगले हफ्ते ऐसा रहेगा मौसम का हाल

  • 28 जुलाई -  पश्चिमी से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर वर्षा गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
  • 29 जुलाई - पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर वर्षा गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत सम्भावना है. 
  • 30 जलाई - पश्चिम यूपी  से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में  अनेक स्थानों पर वर्षा / गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत सम्भावना है. 
  • 31 जुलाई - पूरे उत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर पर वर्षा / गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत सम्भावना है. 
  • 1 अगस्त - पश्चिम यूपी  से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर वर्षा /गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत सम्भावना है. 
  • 2 अगस्त - पूरे उत्तर प्रदेश में  अनेक स्थानों पर वर्षा / गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत सम्भावना है. 
  • 3 अगस्त - प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. 

इन जिलों मेघ गर्जन एवं वज्रपात होने की संभावना

बाँदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, एस आर नगर, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, फरूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, ग़ाज़ियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झाँसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में.