UP Petrol Diesel Rates: उत्तर प्रदेश में 1 जून 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है. राज्य के कई जिलों में ईंधन के दाम बढ़े हैं, जबकि कुछ जगहों पर राहत भी मिली है. सबसे ज्यादा चर्चा डीजल की कीमतों को लेकर है, जो पिछले चार दिनों में कुछ जिलों में करीब 4 रुपये तक महंगा हो गया है. ताजा दरों के अनुसार, लखीमपुर खीरी में डीजल 96.59 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जो प्रदेश में सबसे अधिक कीमतों में शामिल है. वहीं बरेली, बुलंदशहर और झांसी में भी पेट्रोल के दाम बढ़े हैं, जबकि गोरखपुर और कानपुर नगर में कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है.
ADVERTISEMENT
बरेली, बुलंदशहर और लखीमपुर खीरी में पेट्रोल हुआ महंगा
ताजा दरों के अनुसार बरेली में पेट्रोल 20 पैसे बढ़कर 102.37 रुपये प्रति लीटर हो गया है. बुलंदशहर में सबसे अधिक 39 पैसे की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल 102.45 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. झांसी में 28 पैसे की वृद्धि के बाद पेट्रोल 102.25 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि लखीमपुर खीरी में 45 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई और कीमत 102.46 रुपये प्रति लीटर हो गई. मुरादाबाद में भी पेट्रोल 10 पैसे महंगा होकर 102.17 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया.
गोरखपुर और कानपुर नगर में पेट्रोल सस्ता, कई शहरों में स्थिर भाव
गोरखपुर में पेट्रोल की कीमत 20 पैसे घटकर 102.11 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं कानपुर नगर में 28 पैसे की कमी के साथ पेट्रोल 101.56 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. दूसरी ओर आगरा, लखनऊ और नोएडा में पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आगरा में पेट्रोल 101.80 रुपये, लखनऊ में 101.89 रुपये और नोएडा में 102.12 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है.
डीजल में भी दिखा उतार-चढ़ाव, कुछ जिलों को मिली राहत
डीजल की कीमतों की बात करें तो गोरखपुर में 38 पैसे की बढ़ोतरी के साथ डीजल 95.95 रुपये प्रति लीटर हो गया है. झांसी में 15 पैसे बढ़कर 96.06 रुपये और लखीमपुर खीरी में 39 पैसे की वृद्धि के साथ 96.59 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. मुरादाबाद में भी 4 पैसे की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके विपरीत बरेली में डीजल 8 पैसे सस्ता होकर 95.92 रुपये प्रति लीटर रह गया. लखनऊ में 7 पैसे, नोएडा में 13 पैसे और वाराणसी में 62 पैसे की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है.
आगरा और कानपुर नगर में भी डीजल स्थिर
राज्य के कुछ शहरों में डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आगरा में डीजल 95.27 रुपये प्रति लीटर और कानपुर नगर में 95.76 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है. ईंधन कीमतों में लगातार हो रहे स्थानीय बदलावों के कारण वाहन चालकों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों की नजरें अब तेल कंपनियों की अगली मूल्य समीक्षा पर टिकी हुई हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और कर संरचना के आधार पर आने वाले दिनों में कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
( यह खबर यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रहे आशुतोष पाण्डेय ने संपादित की है.)
ADVERTISEMENT









