यूपी के सभी 75 जिलों में फिर महंगा हुआ LPG सिलेंडर, नोएडा से वाराणसी तक ये रही नई रेट लिस्ट

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद उत्तर प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपये से अधिक महंगे हो गए हैं. नए रेट लागू होने के बाद अलग-अलग जिलों में उपभोक्ताओं को बढ़ी हुई कीमत चुकानी होगी.

UP Tak

आयशा शैख़

• 03:26 PM • 07 Jun 2026

follow google news

UP LPG Price List: आम जनता की जेब पर एक बार फिर महंगाई का बोझ बढ़ गया है. सरकार ने एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. इस फैसले का सीधा असर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में देखने को मिल रहा है, जहां घरेलू और कमर्शियल, दोनों ही तरह के सिलेंडरों की कीमतों में इजाफा हुआ है.

यह भी पढ़ें...

घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, दुकानों और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये से 42.50 रुपये तक का इजाफा हुआ है. आइए जानते हैं कि इस बढ़ोतरी के बाद आपके शहर में गैस सिलेंडर अब किस भाव पर मिल रहा है.

यूपी के प्रमुख शहरों में नए दाम

  • लखनऊ: घरेलू सिलेंडर अब 979.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,236.00 रुपये का हो गया है.
  • कानपुर अर्बन: घरेलू सिलेंडर 957.00 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,133.50 रुपये में मिलेगा.
  • वाराणसी: घरेलू सिलेंडर के दाम 1,005.50 रुपये और कमर्शियल के दाम 3,296.00 रुपये हो गए हैं.
  • प्रयागराज: घरेलू सिलेंडर अब 994.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,266.00 रुपये का मिलेगा.
  • आगरा: घरेलू सिलेंडर की नई कीमत 954.50 रुपये और कमर्शियल की 3,167.50 रुपये है.
  • नोएडा / गाजियाबाद: यहां घरेलू सिलेंडर 939.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,113.50 रुपये का हो गया है.
  • गोरखपुर: घरेलू सिलेंडर अब 1,004.00 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,297.50 रुपये में मिलेगा.

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की लिस्ट

नीचे दी गई तालिका में आप अपने जिले में घरेलू (14.2 Kg) और कमर्शियल (19 Kg) सिलेंडर के नए दाम और उनमें हुई बढ़ोतरी देख सकते हैं...

क्र.सं. जिला (City Name) घरेलू सिलेंडर (14.2 Kg) कमर्शियल सिलेंडर (19 Kg)
1 आगरा (Agra LPG Price) ₹954.50 (+29.00) ₹3,167.50 (+42.00)
2 अलीगढ़ (Aligarh LPG Price) ₹960.00 (+29.00) ₹3,172.50 (+42.50)
3 अंबेडकरनगर (Ambedkarnagar LPG Price) ₹1,022.00 (+29.00) ₹3,337.50 (+42.00)
4 अमेठी (Amethi LPG Price) ₹996.00 (+29.00) ₹3,277.50 (+42.50)
5 अमरोहा (Amroha LPG Price) ₹971.50 (+29.00) ₹3,181.50 (+42.00)
6 औरैया (Auraiya LPG Price) ₹977.50 (+29.00) ₹3,166.50 (+42.50)
7 आजमगढ़ (Azamgarh LPG Price) ₹1,014.00 (+29.00) ₹3,312.50 (+42.00)
8 बागपत (Baghpat LPG Price) ₹939.50 (+29.00) ₹3,113.50 (+42.00)
9 बहराइच (Bahraich LPG Price) ₹999.50 (+29.00) ₹3,267.50 (+42.00)
10 बलिया (Ballia LPG Price) ₹1,022.00 (+29.00) ₹3,328.00 (+42.00)
11 बलरामपुर (Balrampur LPG Price) ₹1,021.00 (+29.00) ₹3,321.00 (+42.50)
12 बांदा (Banda LPG Price) ₹973.50 (+29.00) ₹3,164.50 (+42.00)
13 बाराबंकी (Barabanki LPG Price) ₹979.00 (+29.00) ₹3,236.00 (+42.00)
14 बरेली (Bareilly LPG Price) ₹960.00 (+29.00) ₹3,175.00 (+42.00)
15 बस्ती (Basti LPG Price) ₹1,005.00 (+29.00) ₹3,295.50 (+42.00)
16 भदोही (Bhadohi LPG Price) ₹1,005.50 (+29.00) ₹3,296.00 (+42.00)
17 बिजनौर (Bijnor LPG Price) ₹963.00 (+29.00) ₹3,171.00 (+42.00)
18 बदायूं (Budaun LPG Price) ₹959.50 (+29.00) ₹3,175.00 (+42.00)
19 बुलंदशहर (Bulandshahr LPG Price) ₹949.00 (+29.00) ₹3,130.50 (+42.00)
20 चंदौली (Chandauli LPG Price) ₹1,006.50 (+29.00) ₹3,300.00 (+42.50)
21 चित्रकूट (Chitrakut LPG Price) ₹1,002.50 (+29.00) ₹3,277.00 (+42.00)
22 देवरिया (Deoria LPG Price) ₹1,012.50 (+29.00) ₹3,308.50 (+42.00)
23 एटा (Etah LPG Price) ₹968.50 (+29.00) ₹3,185.50 (+42.00)
24 इटावा (Etawah LPG Price) ₹973.50 (+29.00) ₹3,201.00 (+42.50)
25 अयोध्या / फैजाबाद (Ayodhya / Faizabad LPG Price) ₹1,004.50 (+29.00) ₹3,283.00 (+42.50)
26 फर्रुखाबाद (Farrukkhabad LPG Price) ₹965.00 (+29.00) ₹3,190.00 (+42.50)
27 फतेहपुर (Fatehpur LPG Price) ₹967.00 (+29.00) ₹3,150.50 (+42.50)
28 फिरोजाबाद (Firozabad LPG Price) ₹975.00 (+29.00) ₹3,202.50 (+42.50)
29 गाजियाबाद (Ghaziabad LPG Price) ₹939.50 (+29.00) ₹3,113.50 (+42.00)
30 गाजीपुर (Ghazipur LPG Price) ₹1,005.00 (+29.00) ₹3,302.50 (+42.00)
31 गोंडा (Gonda LPG Price) ₹996.50 (+29.00) ₹3,263.00 (+42.00)
32 गोरखपुर (Gorakhpur LPG Price) ₹1,004.00 (+29.00) ₹3,297.50 (+42.00)
33 हमीरपुर (Hamirpur LPG Price) ₹975.50 (+29.00) ₹3,163.50 (+42.50)
34 हापुड़ (Hapur LPG Price) ₹948.00 (+29.00) ₹3,137.50 (+42.00)
35 हरदोई (Hardoi LPG Price) ₹977.00 (+29.00) ₹3,206.50 (+42.50)
36 हाथरास (Hathras LPG Price) ₹959.50 (+29.00) ₹3,171.00 (+42.00)
37 जालौन (Jalaun LPG Price) ₹979.00 (+29.00) ₹3,172.00 (+42.50)
38 जौनपुर (Jaunpur LPG Price) ₹996.00 (+29.00) ₹3,272.00 (+42.50)
39 झांसी (Jhansi LPG Price) ₹976.00 (+29.00) ₹3,236.50 (+42.00)
40 कन्नौज (Kannuaj LPG Price) ₹973.50 (+29.00) ₹3,168.00 (+42.00)
41 कानपुर देहात (Kanpur Rural LPG Price) ₹959.50 (+29.00) ₹3,141.50 (+42.00)
42 कानपुर नगर (Kanpur Urban LPG Price) ₹957.00 (+29.00) ₹3,133.50 (+42.00)
43 कासगंज / कांशीराम नगर (Kashi Ram Nagar LPG Price) ₹968.50 (+29.00) ₹3,185.50 (+42.00)
44 कौशाम्बी (Kaushambi LPG Price) ₹994.50 (+29.00) ₹3,266.00 (+42.00)
45 कुशीनगर (Kushinagar LPG Price) ₹1,012.50 (+29.00) ₹3,311.00 (+42.00)
46 लखीमपुर खीरी (Lakhimpur LPG Price) ₹985.50 (+29.00) ₹3,224.00 (+42.00)
47 ललितपुर (Lalitpur LPG Price) ₹988.50 (+29.00) ₹3,257.00 (+42.50)
48 लखनऊ (Lucknow LPG Price) ₹979.50 (+29.00) ₹3,236.00 (+42.00)
49 महराजगंज (Maharajganj LPG Price) ₹1,004.00 (+29.00) ₹3,297.00 (+42.00)
50 महोबा (Mahoba LPG Price) ₹995.00 (+29.00) ₹3,270.00 (+42.00)
51 मैनपुरी (Mainpuri LPG Price) ₹965.00 (+29.00) ₹3,190.00 (+42.50)
52 मथुरा (Mathura LPG Price) ₹951.00 (+29.00) ₹3,160.00 (+42.00)
53 मऊ (Maunathbhanjan LPG Price) ₹1,022.00 (+29.00) ₹3,333.00 (+42.00)
54 मेरठ (Meerut LPG Price) ₹939.50 (+29.00) ₹3,115.50 (+42.00)
55 मिर्जापुर (Mirzapur LPG Price) ₹1,016.00 (+29.00) ₹3,311.50 (+42.00)
56 मुरादाबाद (Moradabad LPG Price) ₹962.50 (+29.00) ₹3,170.50 (+42.00)
57 मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar LPG Price) ₹957.00 (+29.00) ₹3,143.00 (+42.00)
58 नोएडा (Noida LPG Price) ₹939.50 (+29.00) ₹3,113.50 (+42.00)
59 पीलीभीत (Pilibhit LPG Price) ₹985.00 (+29.00) ₹3,224.50 (+42.50)
60 प्रतापगढ़ (Pratapgarh LPG Price) ₹996.00 (+29.00) ₹3,272.00 (+42.50)
61 प्रयागराज (Prayagraj LPG Price) ₹994.50 (+29.00) ₹3,266.00 (+42.00)
62 रायबरेली (Rae Bareli LPG Price) ₹983.00 (+29.00) ₹3,242.00 (+42.00)
63 रामपुर (Rampur LPG Price) ₹968.00 (+29.00) ₹3,213.00 (+42.00)
64 सहारनपुर (Saharanpur LPG Price) ₹957.00 (+29.00) ₹3,142.50 (+42.00)
65 संभल (Sambhal LPG Price) ₹971.50 (+29.00) ₹3,181.50 (+42.00)
66 संत कबीर नगर (Sant Kabir Nagar LPG Price) ₹1,004.00 (+29.00) ₹3,293.00 (+42.00)
67 शाहजहांपुर (Shahjahanpur LPG Price) ₹968.00 (+29.00) ₹3,197.00 (+42.50)
68 शामली (Shamli LPG Price) ₹947.00 (+29.00) ₹3,129.00 (+42.50)
69 श्रावस्ती (Shravasti LPG Price) ₹996.50 (+29.00) ₹3,265.00 (+42.00)
70 सिद्धार्थनगर (Sidharthnagar LPG Price) ₹1,012.50 (+29.00) ₹3,304.00 (+42.00)
71 सीतापुर (Sitapur LPG Price) ₹985.00 (+29.00) ₹3,222.50 (+42.00)
72 सोनभद्र (Sonbhadra LPG Price) ₹1,011.00 (+29.00) ₹3,291.50 (+42.50)
73 सुल्तानपुर (Sultanpur LPG Price) ₹996.00 (+29.00) ₹3,272.00 (+42.50)
74 उन्नाव (Unnao LPG Price) ₹978.00 (+29.00) ₹3,224.50 (+42.50)
75 वाराणसी (Varanasi LPG Price) ₹1,005.50 (+29.00) ₹3,296.00 (+42.00)

क्यों अलग-अलग हैं हर जिले के दाम?

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है. ऐसा मुख्य रूप से स्थानीय परिवहन लागत और अलग-अलग एरिया में लगने वाले स्थानीय टैक्स की वजह से होता है. इसी कारण बोटलिंग प्लांट से दूरी के हिसाब से हर जिले में अंतिम खुदरा मूल्य थोड़ा बदल जाता है.

सरकार ने क्या कहा? 

सरकार ने घरेलू सिलेंडर की कीमत बढ़ने के बाद सफाई दी है. कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज संकट के की वजह से इंटरनेशनल बाजार में एलपीजी की कीमतें करीब 46% बढ़ गई हैं. 

सरकार के मुताबिक एक घरेलू सिलेंडर की वास्तविक लागत 1,600 रुपये से अधिक हो चुकी है, लेकिन दिल्ली में उपभोक्ता 942 रुपये और उज्ज्वला योजना के लाभार्थी 642 रुपये में सिलेंडर पा रहे हैं. 

केंद्र का दावा है कि हर सिलेंडर पर अभी भी करीब 700 रुपये का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जा रहा है और भारत में रसोई गैस की कीमत कई पड़ोसी देशों और विकसित देशों की तुलना में कम बनी हुई है.