UP Weather Update: यूपी में 7 जून को होगी जमकर बारिश... मौसम विभाग ने बताया किन-किन जिलों में बरसेंगे मेघ

यूपी तक

• 06:42 PM • 06 Jun 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कल यानी 7 जून को मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या और गोंडा समेत इन जिलों में होगी झमाझम बारिश. देखें पूरी सूची.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का सामना कर रहे लोगों के लिए मौसम विभाग से एक बार फिर राहत भरी खबर आई है. कल यानी 7 जून को प्रदेश के एक बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और कई जिलों में झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है. मौसम विभाग ने मानसून से पहले आ रही इस राहत की बौछार को लेकर कई प्रमुख जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस व तपन से निजात मिलेगी.

यह भी पढ़ें...

7 जून को यूपी के इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार कल इन सभी क्षेत्रों और इनके आस-पास के इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की प्रबल संभावना है:

प्रयागराज और वाराणसी मंडल: प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर और गाजीपुर.

गोरखपुर, आजमगढ़ और बस्ती मंडल: आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थ नगर.

अयोध्या और देवीपाटन मंडल: गोंडा, बलरामपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर एवं इन सभी जिलों के आस-पास के क्षेत्र.