यूपी के इन 45+ जिलों में ₹1000 पार पहुंचा घरेलू गैस सिलेंडर, सभी शहरों की लिस्ट हो गई आउट

यूपी में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी के बाद आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है. बलिया, मऊ, अंबेडकरनगर समेत कई जिलों में घरेलू गैस सिलेंडर 1,000 रुपये के पार पहुंच गया है.

UP Tak

आयशा शैख़

• 01:34 PM • 08 Jun 2026

follow google news

UP LPG Price Hike: आम जनता की रसोई के बजट पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी के बाद उत्तर प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपये के आंकड़े को पार कर गई है. पिछले तीन महीनों में यह दूसरा बड़ा झटका है.

यह भी पढ़ें...

किन जिलों में लगा 'हजारी' का झटका?

  • सबसे महंगा गैस सिलेंडर (₹1050+): बलिया, मऊ और अम्बेडकरनगर में अब सिलेंडर 1,051 रुपये का हो गया है. वहीं बलरामपुर में यह 1,050 रुपये में मिलेगा.
  • ₹1,030 से ₹1,045 के बीच: आजमगढ़ (₹1,043), मिर्जापुर (₹1,045), देवरिया (₹1,041.50), कुशीनगर (₹1,041.50), सिद्धार्थनगर (₹1,041.50), सोनभद्र (₹1,040), चंदौली (₹1,035.50), भदोही (₹1,034.50), वाराणसी (₹1,034.50), गोरखपुर (₹1,033) और बस्ती (₹1,034).
  • ₹1,000 से ₹1,030 के बीच: सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, अमेठी और लखनऊ (₹1,008.50) जैसे जिलों में भी अब उपभोक्ताओं को प्रति सिलेंडर एक हजार से अधिक रुपये चुकाने होंगे.

1000 से कम चुकाएंगे ये जिले

राहत की बात सिर्फ दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ के लोगों के लिए है, जहां दाम बढ़ने के बाद भी सिलेंडर 968.50 रुपये का है

कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा

सिर्फ घर की रसोई ही नहीं, बल्कि होटल और रेस्टोरेंट चलाना भी अब महंगा हो जाएगा. दुकानदारों के इस्तेमाल वाले 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर पर सीधे 42 रुपये से 42.50 रुपये तक की भारी बढ़ोतरी की गई है.

इस बढ़ोतरी के बाद कई जिलों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3,300 रुपये के पार चली गई है. इसका सीधा असर आपकी थाली और बाहर मिलने वाले फास्ट फूड पर पड़ सकता है.

उत्तर प्रदेश एलपीजी सिलेंडर की नई दरें (LPG Price in UP)

जिला (District) घरेलू / Domestic (14.2 Kg) कमर्शियल / Commercial (19 Kg)
अंबेडकरनगर (Ambedkarnagar LPG Price) ₹1,051.00 ₹3,379.50
बलिया (Ballia LPG Price) ₹1,051.00 ₹3,370.00
मऊ (Maunathbhanjan LPG Price) ₹1,051.00 ₹3,375.00
बलरामपुर (Balrampur LPG Price) ₹1,050.00 ₹3,363.50
मिर्जापुर (Mirzapur LPG Price) ₹1,045.00 ₹3,353.50
आजमगढ़ (Azamgarh LPG Price) ₹1,043.00 ₹3,354.50
देवरिया (Deoria LPG Price) ₹1,041.50 ₹3,350.50
कुशीनगर (Kushinagar LPG Price) ₹1,041.50 ₹3,353.00
सिद्धार्थनगर (Sidharthnagar LPG Price) ₹1,041.50 ₹3,346.00
सोनभद्र (Sonbhadra LPG Price) ₹1,040.00 ₹3,334.00
चंदौली (Chandauli LPG Price) ₹1,035.50 ₹3,342.50
भदोही (Bhadohi LPG Price) ₹1,034.50 ₹3,338.00
वाराणसी (Varanasi LPG Price) ₹1,034.50 ₹3,338.00
बस्ती (Basti LPG Price) ₹1,034.00 ₹3,337.50
गाजीपुर (Ghazipur LPG Price) ₹1,034.00 ₹3,344.50
गोरखपुर (Gorakhpur LPG Price) ₹1,033.00 ₹3,339.50
संत कबीर नगर (Sant Kabir Nagar LPG Price) ₹1,033.00 ₹3,335.00
चित्रकूट (Chitrakut LPG Price) ₹1,031.50 ₹3,277.00
बहराइच (Bahraich LPG Price) ₹1,028.50 ₹3,267.50
गोंडा (Gonda LPG Price) ₹1,025.50 ₹3,263.00
श्रावस्ती (Shravasti LPG Price) ₹1,025.50 ₹3,265.00
अमेठी (Amethi LPG Price) ₹1,025.00 ₹3,320.00
जौनपुर (Jaunpur LPG Price) ₹1,025.00 ₹3,314.50
प्रतापगढ़ (Pratapgarh LPG Price) ₹1,025.00 ₹3,314.50
सुल्तानपुर (Sultanpur LPG Price) ₹1,025.00 ₹3,314.50
महोबा (Mahoba LPG Price) ₹1,024.00 ₹3,270.00
कौशाम्बी (Kaushambi LPG Price) ₹1,023.50 ₹3,308.00
प्रयागराज (Prayagraj LPG Price) ₹1,023.50 ₹3,308.00
ललितपुर (Lalitpur LPG Price) ₹1,017.50 ₹3,299.50
लखीमपुर (Lakhimpur LPG Price) ₹1,014.50 ₹3,266.00
पीलीभीत (Pilibhit LPG Price) ₹1,014.00 ₹3,267.00
सीतापुर (Sitapur LPG Price) ₹1,014.00 ₹3,264.50
रायबरेली (Rae Bareli LPG Price) ₹1,012.00 ₹3,284.00
लखनऊ (Lucknow LPG Price) ₹1,008.50 ₹3,278.00
बाराबंकी (Barabanki LPG Price) ₹1,008.00 ₹3,278.00
जालौन (Jalaun LPG Price) ₹1,008.00 ₹3,214.50
उन्नाव (Unnao LPG Price) ₹1,007.00 ₹3,267.00
औरैया (Auraiya LPG Price) ₹1,006.50 ₹3,209.00
हरदोई (Hardoi LPG Price) ₹1,006.00 ₹3,249.00
झांसी (Jhansi LPG Price) ₹1,005.00 ₹3,278.50
हमीरपुर (Hamirpur LPG Price) ₹1,004.50 ₹3,206.00
फिरोजाबाद (Firozabad LPG Price) ₹1,004.00 ₹3,245.00
इटावा (Etawah LPG Price) ₹1,002.50 ₹3,243.50
कन्नौज (Kannuaj LPG Price) ₹1,002.50 ₹3,210.00
बांदा (Banda LPG Price) ₹1,002.50 ₹3,206.50
अमरोहा (Amroha LPG Price) ₹1,000.50 ₹3,223.50
संभल (Sambhal LPG Price) ₹1,000.50 ₹3,223.50
एटा (Etah LPG Price) ₹997.50 ₹3,227.50
कासगंज (Kashi Ram Nagar LPG Price) ₹997.50 ₹3,227.50
रामपुर (Rampur LPG Price) ₹997.00 ₹3,255.00
शाहजहांपुर (Shahjahanpur LPG Price) ₹997.00 ₹3,239.50
फतेहपुर (Fatehpur LPG Price) ₹996.00 ₹3,193.00
फर्रुखाबाद (Farrukkhabad LPG Price) ₹994.00 ₹3,232.50
मैनपुरी (Mainpuri LPG Price) ₹994.00 ₹3,232.50
बिजनौर (Bijnor LPG Price) ₹992.00 ₹3,213.00
मुरादाबाद (Moradabad LPG Price) ₹991.50 ₹3,212.50
अलीगढ़ (Aligarh LPG Price) ₹989.00 ₹3,215.00
बरेली (Bareilly LPG Price) ₹989.00 ₹3,217.00
बदायूं (Budaun LPG Price) ₹988.50 ₹3,217.00
हातरस (Hathras LPG Price) ₹988.50 ₹3,213.00
कानपुर देहात (Kanpur Rural LPG Price) ₹988.50 ₹3,183.50
कानपुर नगर (Kanpur Urban LPG Price) ₹986.00 ₹3,175.50
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar LPG Price) ₹986.00 ₹3,185.00
सहारनपुर (Saharanpur LPG Price) ₹986.00 ₹3,184.50
आगरा (Agra LPG Price) ₹983.50 ₹3,209.50
मथुरा (Mathura LPG Price) ₹980.00 ₹3,202.00
बुलंदशहर (Bulandshahr LPG Price) ₹978.00 ₹3,172.50
हापुड़ (Hapur LPG Price) ₹977.00 ₹3,179.50
शामली (Shamli LPG Price) ₹976.00 ₹3,171.50
बागपत (Baghpat LPG Price) ₹968.50 ₹3,155.50
गाजियाबाद (Ghaziabad LPG Price) ₹968.50 ₹3,155.50
मेरठ (Meerut LPG Price) ₹968.50 ₹3,157.50
नोएडा (Noida LPG Price) ₹968.50 ₹3,155.50