UP Weather Update: यूपी में 17 फरवरी से पलट जाएगा मौसम... इन जिलों में जारी की गई बारिश की चेतावनी 

यूपी तक

14 Feb 2026 (अपडेटेड: 14 Feb 2026, 09:56 AM)

UP Weather Update: यूपी में 17 और 18 फरवरी को बारिश का अलर्ट. पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी यूपी में चलेगी तेज हवाएं. खबर में देखें तापमान का ताजा हाल.

up weather update

up weather update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य के पश्चिमी हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें...

17-18 फरवरी को बारिश और गरज-चमक मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि आगामी 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है. इस दौरान बादलों की गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से धूलभरी और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. विभाग के मुताबिक, 17 तारीख से पहले राज्य में किसी बड़े मौसमी बदलाव की उम्मीद नहीं है.

इन जिलों में बरस सकते हैं मेघ

मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है उनमें मुजफ्फरनगर, शामली, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, सहारनपुर शामिल हैं.

2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान बारिश के अलर्ट के बीच यूपी में गर्मी की दस्तक भी शुरू हो गई है. अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. इससे सुबह और रात की ठंड में कमी आएगी और दिन के समय धूप का असर तेज़ होगा.