यूपी में SIR की तारीख बढ़ाई गई, क्या अब टल जाएंगे प्रधानी और पंचायत के चुनाव भी? जानिए राजभर क्यों बोले अफवाह न फैलाएं

आदित्य भारद्वाज

06 Feb 2026 (अपडेटेड: 06 Feb 2026, 06:54 PM)

UP News: जौनपुर में ओपी राजभर ने यूपी में होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर बड़ी बात बताई है. इसी के साथ उन्होंने इन चुनावों को लेकर सब कुछ साफ कर दिया है.

UP Panchayat Chunav 2026 date, UP Panchayat election latest update, OP Rajbhar on Panchayat Chunav, UP Panchayat Chunav news, यूपी पंचायत चुनाव 2026 कब होंगे, यूपी पंचायत चुनाव लेटेस्ट न्यूज़, ओम प्रकाश राजभर पंचायत चुनाव

UP Panchayat Chunav 2026 news

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कब होंगे? ये सवाल लगातार बना हुआ है. इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर का पंचायत चुनाव को लेकर फिर बड़ा बयान सामने आया है. इस बार ओपी राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर स्थिति काफी हद तक साफ कर दी है.

यह भी पढ़ें...

पंचायत चुनाव कब होंगे?

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चीफ और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर जौनपुर आए थे. यहां उन्होंने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर बयान दिया.

ओम प्रकाश राजभर ने कहा, UP में पंचायत चुनाव समय पर ही होंगे. अपनी बात जारी रखते हुए ओपी राजभर ने कहा, पंचायत चुनावों को लेकर किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति नहीं पैदा की जानी चाहिए. ये चुनाव अपने समय पर ही होंगे.

इसलिए हो रहा भ्रम पैदा…

ओपी राजभर ने आगे कहा, आगे बोर्ड परीक्षाएं हैं. जनगणना का ऐलान भी है. सारी स्थितियों के कारण भ्रम पैदा हो रहा है. मगर मैं साफ कर दूं कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव अपने समय पर ही होंगे.

आपको बता दें कि इससे पहले पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने बड़ी जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग और प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. चुनाव के लिए जरूरी बैलेट पेपर्स जिलों में पहुंचा दिए गए हैं. वहीं वोटर लिस्ट के प्रकाशन की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया था कि मार्च 2026 में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा और अप्रैल-मई के महीनों में चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.