स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ले आए शिकायतकर्ता आशुतोष-प्रयागराज पुलिस अधिकारी IPS अजयपाल शर्मा की साथ में फोटो फिर लगाए बड़े आरोप

UP News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने पुलिस अधिकारी के कुछ फोटो जारी किए हैं. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का दावा है कि इन फोटो में शिकायतकर्ता आशुतोष महाराज दिख रहे हैं.

UP News

संतोष शर्मा

24 Feb 2026 (अपडेटेड: 24 Feb 2026, 07:15 PM)

follow google news

UP News: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है. इसी बीच अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रयागराज पुलिस के एडिशनल पुलिस कमिश्नर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने पुलिस अधिकारी के कुछ फोटो जारी किए हैं. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का दावा है कि इन फोटो में शिकायतकर्ता आशुतोष महाराज दिख रहे हैं. शिकायतकर्ता आशुतोष प्रयागराज पुलिस के एडिशनल पुलिस कमिश्नर के साथ हैं. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कई फोटो सामने लेकर आए हैं और उन्हें मीडियो को दिखाया है. 

यह भी पढ़ें...

IPS अजय पाल शर्मा पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का निशाना

स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद ने प्रयागराज पुलिस के एडिशनल पुलिस कमिश्नर आईपीएस अजय पाल शर्मा की तस्वीर जारी करते हुए उनपर निशाना साधा है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आरोप है कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है. आरोप है कि शिकायतकर्ता से मिली भगत करके ये साजिश रची गई है.

बता दें कि फोटो में पुलिस अधिकारी शिकायतकर्ता आशुतोष के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं. 

कौन हैं आईपीएस जयपाल शर्मा? 

प्रयागराज पुलिस के एडिशनल पुलिस कमिश्नर आईपीएस अजय पाल शर्मा साल 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वह फिलहाल प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में एडिशनल पुलिस कमिश्नर हैं. बतौर आईपीएस ट्रेनिंग के बाद वह हाथरस के एसपी बनाए गए थे. हाथरस के बाद अजय पाल शर्मा को शामली का एसपी बनाया गया था.  

आपको ये भी बता दें कि जिस आशुतोष महाराज ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, वह भी शामली के रहने वाले हैं.

आपको ये भी बता दें कि आईपीएस अजय पाल शर्मा यूपी पुलिस में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर भी माने जाते हैं. शामली से लेकर नोएडा, जौनपुर, रामपुर में तैनाती के दौरान अजय पाल शर्मा ने कई बदमाशों का एनकाउंटर किया है.